2 जून से एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा

0
80

2 जून से एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा

रविवार यानी 2 जून की रात 12 बजे से दिल्ली-मेरठ और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का सफर महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दो महीने से लंबित बढ़ी टोल दरों को लागू करने का फैसला लिया है। टोल दरों में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी, जिसके बाद दिल्ली से मेरठ और दिल्ली से हापुड़ तक के सफर के लिए लगभग आठ रुपए ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं, जबकि गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच लुहारली टोल पर सात रुपए ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं।

 

हर साल एक अप्रैल को टोल दरों में संशोधन होता है। इस बार भी NHAI की तरफ से तय समय पर टोल दरों में बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी गई थी लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण फैसला टाल दिया गया। अब एक जून को अंतिम चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद NHAI ने दो जून की रात 12 बजे से नई दरें लागू करने की तैयारी कर ली है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली- हापुड़ एक्सप्रेसवे और गाजियाबाद- अलीगढ़ हाईवे पर टोल वसूलने की जिम्मेदारी निजी कंपनियों पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here