कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय

0
69

कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रि

भोपाल । पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश के बाद कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एससीआरबी) चंचल शेखर ने रविवार को जबलपुर और बालाघाट जोन के नौ जिलों की कानून व्यवस्था को लेकर भोपाल में समीक्षा बैठक की।

 

उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए उन पर इनाम घोषित किया जाए। हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म के ऐसे प्रकरण, जिनमें अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उनकी समीक्षा की गई। आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के भी उन्होंने निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर अपराधों में अधिक से अधिक दोषसिद्धि के लिए प्रयास हों और गुम बच्चों को खोजने के निर्देश दिए। अवैध शराब, गांजा/स्मैक बेचने वालों व उपयोग करने वाले, जुआ, सट्टा खेलने और खिलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाने, जिला बदर और NSA के प्रकरणों में शीघ्र सुनवाई करवाने के लिए भी कहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here