सतना मे भीषण हादसे में 4 की मौत 1 गंभीर

0
74

सतना मे भीषण हादसे में 4 की मौत 1 गंभीर

मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर ( speed havoc ) थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सूबे के सतना जिले ( Satna District ) से सामने आया, जहां में नेशनल हाईवे ( National Highway ) पर रामपुर बाघेलान-मनकहरी ओवरब्रिज ( Rampur Baghelan-Mankahari Overbridge ) पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट ( Car Overturned ) गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 5 में 4 लोगों की मौत ( 4 died in accident ) हो गई। वहीं, एक कार सवार अस्पताल ( District Hospital Satna ) में गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग रीवा से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। इसी बीच ये हादसे का शिकार हो गए।

सतना के रामपुर बाघेलान-मनकहरी ओवरब्रिज के उपर तेज रफ्तार अनि‍यंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में 5 दोस्त सवार थे, जो जन्मदिन पार्टी मनाकर रीवा ले लौट रहे थे। इधर, घटना की जानकारी लगते ही रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी सवारों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। इस दौरान एक युवक की मौत की पुष्टि मौके पर ही कर दी गई थी, जबकि अन्य तीन लोगों को एंबुलेंस के जरिए तत्काल सतना जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किए जाने के बाद अन्य तीन सवारों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here