नरेंद्र मोदी का तीसरा शपथ ग्रहण 8 जून को
नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरे शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार, नरेंद्र मोदी और समेत भाजपा और एनडीए के नेता 7 जून, शुक्रवार को राष्ट्रपति से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद 8 जून को शपथ ग्रहण हो सकता है।
शपथ ग्रहण की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर बड़ी बैठक हो रही है।
भाजपा और केंद्र सरकार ने शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेहमानों की लिस्ट तैयार की जा रही है। देश-विदेश के कई मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है।




