खत्म हुआ सुनील छेत्री का करियर

0
111

खत्म हुआ सुनील छेत्री का करिय

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफायर्स मुकाबले में भारत और कुवैत का मैच 0-0 के साथ ड्रॉ पर समाप्त हुआ है. ये मैच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला गया और भारत के कप्तान सुनील छेत्री के करियर का यह आखिरी मुकाबला रहा. फाइनल-18 स्टेज में जाने के लिए भारत के लिए यह मैच जीतना जरूरी था. भारत अब भी अगले चरण में जा सकता है, लेकिन उसे अन्य मुकाबलों पर निर्भर रहना होगा. मुकाबला समाप्त होने के बाद अन्य खिलाड़ियों ने छेत्री को सम्मानित किया, लेकिन इस दौरान वे भावुक भी हो गए थे. भारत को पहले और दूसरे हाफ में भी गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन किसी भी मौके को भारत भुना नहीं पाया. भारत का अगला मैच 11 जून को कतर से होगा.

भारतीय कप्तान नियमित रूप से कुवैत के डिफेंस को भेदने की कोशिश करते दिखे, लेकिन अंतिम मिनट तक उनकी सभी कोशिशें असफल साबित हुईं. मुकाबले के ड्रॉ रहने की एक बड़ी वजह ये रही कि भारतीय टीम का डिफेंस कई मौकों पर कमजोर दिखा, इसी कारण कुवैत कई बार गोल दागने के बहुत करीब आ गई थी. वहीं अटैकिंग डिपार्टमेंट में भारतीय टीम एक बार फिर काफी हद तक सुनील छेत्री पर निर्भर दिखाई दी. खैर मुकाबला खत्म होने के बाद साल्ट लेक स्टेडियम में करीब 58,000 लोगों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here