कांग्रेस की लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक आज

0
69

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक आज

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा करेगी, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन होगा। जानकारी के अनुसार यह बैठक आज सुबह 11 बजे होगी। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई अन्‍य शीर्ष नेता भी शामिल होंगे।

कांग्रेस इस बैठक में तमाम राज्यों के पीसीसी चीफ के साथ ही विधायक दल के नेता शामिल होंगे, जो राज्यवार पार्टी के प्रदर्शन पर मंथन करेंगे। साथ ही संगठन को बेहतर करने पर भी चर्चा होगी।

बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता और विभिन्न राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के प्रदर्शन विश्लेषण करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव देंगे। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here