रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन

0
94

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निध

ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का 87 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रामोजी राव का हैदराबाद के स्टार अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां सुबह सुबह 3:45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के अनुसार रामोजी राव के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके निवास पर ले जाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

 

रामोजी राव के निधन पर तेलंगाना के भाजपा प्रमुख और पार्टी सांसद जी किशन रेड्डी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्‍स हैंडल पर लिखा कि रामोजी राव का तेलुगु मीडिया और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान सराहनीय है। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here