उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी को फांसने की कोशिश

0
82

उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी को फांसने की कोशि

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती की सुरक्षा में तैनात एक अधिकारी को फांसने की कोशिश की गई है। उन्हें पाकिस्तान और दुबई के मोबाइल नंबरों से लगातार कई कॉल किए गए। विदेशों से आए मोबाइल नंबर देखकर सुरक्षा अधिकारी सतर्क हुए और इंटेलिजेंस को इसकी जानकारी दी। अब देश की सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।

पूर्व सीएम उमा भारती की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर के पास ये कॉल किए गए। इंस्पेक्टर के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आए और उनसे बार-बार से लोकेशन पूछ गई। मोबाइल करनेवाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताते हुए बात की। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के कार्यालय प्रभारी की तरफ से घटना के संबंध में मीडिया को बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here