पानी बचाने और जल स्त्रोत सहेजने के काम में लगे समाजसेवियों को करें सम्मानित – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

0
34

पानी बचाने और जल स्त्रोत सहेजने के काम में लगे समाजसेवियों को करें सम्मानित – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने गत 6 माह में जनकल्याण के अनेक फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करेगा। हम विकास की नई इबारत लिखेंगे। विकास की प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को भी शामिल होकर बेहतर परिणाम लाने में सहयोग करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा सांसद, विधायक, मंत्रीगण, जिलों में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव वीरा राणा और अधिकारीगण वीडियो कांफ्रेंस में उपस्थित थे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी विभिन्न स्थानों से वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here