कुवैत में भीषण अग्निकांड में अब तक 49 की मौत

0
169

कुवैत में भीषण अग्निकांड में अब तक 49 की मौ

कुवैत शहर के मंगाफ क्षेत्र में बुधवार को एक इमारत में लगी आग में कई भारतीय मजदूरों के मारे जाने की खबर के बाद विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत रवाना हो रहे हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग लगने की घटना में घायल हुए लोगों की सहायता की निगरानी करने, मारे गए लोगों के पार्थिव शवों को जल्द वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए तत्काल कुवैत की यात्रा कर रहे हैं।”

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इस भयावह आग की घटना में कई लोगों की मौत पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “कुवैत शहर में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। प्रभावितों की मदद के लिए वहां के अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here