जंगल की आग ने मचाई भारी तबाही

0
74

जंगल की आग ने मचाई भारी तबाही

उत्तराखंड में जंगलों की आग अब जानलेवा हो गई है। अल्मोड़ा जिले के बिनसर के जंगल में गुरुवार दोपहर को लगी आग बुझाने के लिए गए चार वन कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी चपेट में आने से चार अन्य वन कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए हैं। झुलसे वन कर्मियों को रेस्क्यू कर अल्मोड़ा बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा क्षेत्र स्थित बिनसर के जंगल में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। सूचना पर दोपहर करीब ढाई बजे आठ वन कर्मचारी आग बुझाने पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि आग सड़क से नीचे लगी थी। इसके चलते टीम को आग बुझाने के लिए ढलान से नीचे जाना पड़ा। इसी दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान वन कर्मचारी पहाड़ पर तीखी चढ़ाई होने की वजह से ऊपर नहीं पहुंच सके और वे आग की चपेट में आ गए। इससे चार कर्मचारियों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here