शिवपुरी में 14 साल की छात्रा ने दिया बेटी को जन्म

0
99

शिवपुरी में 14 साल की छात्रा ने दिया बेटी को जन्म

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कोलारस थाना क्षेत्र में 14 वर्ष की छात्रा ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज में बच्ची को जन्म दिया। छात्रा और उसकी बच्ची दोनों ही फिलहाल स्वस्थ हैं। छात्रा के स्वजन ने इस मामले में खामोशी साध रखी है, लेकिन मेडिकल कॉलेज की ओर से मामला संज्ञान में लाए जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया है। बुधवार को नाबालिग छात्रा को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया था। छात्रा की उम्र देखकर मेडिकल कॉलेज का स्टाफ भी चौंक गया, इसलिए पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और छात्रा के स्वजन से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने चुप्पी साधे रखी। कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here