रायसेन की शराब फैक्ट्री में बाल श्रमिक मिलने पर सीएम ने की कार्रवाई

0
39

रायसेन की शराब फैक्ट्री में बाल श्रमिक मिलने पर सीएम ने की कार्रवा

भोपाल। रायसेन जिले में सेहतगंज स्थित सोम डिस्टलरी में बच्चों से प्रबंधन द्वारा शराब की भरवाने का काम कराए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जताई। उनके निर्देश पर प्राथमिक रूप से गंभीर लापरवाही एवं पर्यवेक्षण में शिथिलता मानते हुए प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी कन्हैया लाल अतुलकर, आबकारी उप निरीक्षक प्रीति उइके, शेफाली शर्मा औ मुकेश श्रीवास्तव आबकारी को निलंबित किया गया है।

सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री ने लिखा है कि यह मामला बेहद गंभीर है। श्रम, आबकारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मिलने के बाद समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here