साउथ अफ्रीका को टीम इंडिया ने 143 रनों से दी करारी शिकस्त

0
86

साउथ अफ्रीका को टीम इंडिया ने 143 रनों से दी करारी शिकस्त

भारतीय वीमेंस क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 143 रनों से करारी शिकस्त दी है। 3 वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के शतक के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम के सामने आशा शोभना काल बनकर उतरीं। उन्होंने 4 विकेट झटके। साउथ अफ्रीका की टीम 37.4 ओवर में 122 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गई।

साउथ अफ्रीका भारत के 265 रनों का पीछा करने उतरी, लेकिन उसके बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। लौटा वूलमार्ट ने सिर्फ 4 रन बनाकर पवैलियन चलती बनीं। उसके बाद तजमिन ब्रिट्स 31 गेंदों का सामना कर 18 रन ही बना सकीं। सुने लुस ने तो 58 गेंदों का सामना किया, लेकिन सिर्फ 33 रन ही बनाए। उनका विकेट दीप्ति शर्मा ने झटका। अनेके बोस्च्ज भी कुछ खास नहीं कर पाईं और 5 रन पर आउट हो गईं। पूरी साउथ अफ्रीका की टीम लय में नजर नहीं आई। ऐसा लग रहा था कि सभी बल्लेबाजों को पवैलियन जाने की जल्दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here