गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच का इंटरव्यू दिया

0
100

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच का इंटरव्यू दिया

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए इंटरव्यू दिया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, गंभीर ने मंगलवार को क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की। इस कमेटी में पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक शामिल हैं।

अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि BCCI को कितने आवेदन मिले हैं। बोर्ड ने एप्लीकेशन की अंतिम तिथि 27 मई तय की थी। बीसीसीआई टीम इंडिया के अगले कोच की तलाश कर रहा है, क्योंकि मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here