मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री

0
68

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री

भोपाल : दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित प्रदेश के 26 जिलों में भी प्रवेश कर गया। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर बनी सात मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सतना में 28, शिवपुरी में 20, नौगांव में चार, टीकमगढ़ में दो, मंडला एवं छिंदवाड़ा में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पूरे प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला बना रहेगा। विशेषकर भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान इंदौर, उज्जैन में कहीं-कहीं झमाझम वर्षा भी हो सकती है। बता दें कि दक्षिण पश्चिम मानसून 21 जून को मंडला-बालाघाट-डिंडौरी के रास्ते प्रदेश में आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here