रूस में धर्मस्थलों पर आतंकी हमला

0
49

रूस में धर्मस्थलों पर आतंकी हमला

मास्को। रूस के उत्तर में स्थित दागेस्तान में आतंकी हमला हुआ है। इसमें पादरी और कई लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे 15 पुलिसकर्मी भी मारे गए हैं। अज्ञात हमलावरों ने रूस के मुस्लिम बहुल क्षेत्र दागेस्तान के सबसे बड़े शहर मखचकाला और तटीय शहर डर्बेंट में ईसाइयों और यहूदियों के धार्मिक स्‍थलों पर एक साथ हमले किए।

हमलावरों ने स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6 बजे डर्बेंट स्थित प्रार्थना स्थल और चर्च पर फायरिंग की थी और एक सफेद वोक्सवैगन पोलो कार में सवार होकर घटनास्थल से भाग गए। हमले के बाद प्रार्थना स्थल में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि ऑर्थोडॉक्स चर्च के 66 वर्षीय पादरी की चाकू से हमला कर हत्या की गई थी। साथ ही सुरक्षा गार्ड की भी हत्‍या की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here