विशेष संयोगों के साथ शुरू होगा सावन माह, भगवान शिव की पूजा से मिलेगा कई गुना लाभ

0
93

विशेष संयोगों के साथ शुरू होगा सावन माह, भगवान शिव की पूजा से मिलेगा कई गुना लाभ

भगवान शिव का प्रिय महीना सावन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह 19 अगस्त को समाप्त होगा। सावन का महीना बेहद ही पवित्र माना जाता है। श्रावण मास शंकर भगवान को समर्पित होता है। भक्त देवों के देव महादेव और माता पार्वती की विशेष पूजा-आराधना करते हैं।

इस महीने को भगवान शिव के प्रिय माह में से एक कहा जाता है। हर साल श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन आरंभ हो जाते हैं। भगवान भोलेनाथ के भक्तों को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार होता है। इस बार सावन में कुल 5 सावन सोमवार पड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here