रूस के हॉस्टल में लगी भीषण आग, 5 लोग जिंदा जले 

0
90

रूस के हॉस्टल में लगी भीषण आग, 5 लोग जिंदा जले

रूस की राजधानी मॉस्को में कुवैत अग्निकांड जैसा एक भीषण दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक छात्रावास की इमारत में आग गई गई। इस आग की चपेट में आने से 5 लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आनन-फानन में बिल्डिंग से कई लोगों को सुरक्षित भी बचा लिया गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

रूसी समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट के मुताबिक मॉस्को के उपनगर बालाशिखा में आग लग गई जिसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। इसी में रहने वाले 5 लोग जिंदा जल गए। रिपोर्ट के मुताबिक आग ने दो मंजिला इस इमारत को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। जिसकी वजह से वहां फंसे लोगों को भी सुरक्षित निकालना काफी मुश्किल काम था, हालांकि आपातकालीन सेवाओं के चलते लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन 5 की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here