26 साल वक्फ बोर्ड की संपत्ति का दुरुपयोग करता रहा पूर्व अध्यक्ष रियाज

0
116

26 साल वक्फ बोर्ड की संपत्ति का दुरुपयोग करता रहा पूर्व अध्यक्ष रियाज

उज्जैन। उज्जैन में मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के 26 साल अध्यक्ष रहे रियाज खान की गिरफ्तारी पर एसपी प्रदीप शर्मा ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। रियाज के खिलाफ खाराकुआं थाने में विश्वासघात, अवैध कार्य करने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है। वह फरार है। उसका उज्जैन में मदारगेट और बेगमबाग कालोनी में निवास है। उसका मोबाइल बंद है।

मौजूदा अध्यक्ष फैजान खान ने “नईदुनिया” से कहा था कि हिसाब ना देने पर संपत्ति कुर्क कर राशि वक्फ बोर्ड के खाते में जमा कराई जाएगी। बताया कि अध्यक्ष पद पर नियुक्ति तीन साल के लिए की गई थी। मगर, रियाज खान 26 साल तक बना रहा। उसे 2020 में हटा दिया था, लेकिन आज तक वे वक्फ की संपत्ति का उपयोग निजी संपत्ति के रूप में कर अनधिकृत लाभ अर्जित कर रहा है

मौजूदा अध्यक्ष फैजान खान ने से कहा था कि हिसाब ना देने पर संपत्ति कुर्क कर राशि वक्फ बोर्ड के खाते में जमा कराई जाएगी। बताया कि अध्यक्ष पद पर नियुक्ति तीन साल के लिए की गई थी। मगर, रियाज खान 26 साल तक बना रहा। उसे 2020 में हटा दिया था, लेकिन आज तक वे वक्फ की संपत्ति का उपयोग निजी संपत्ति के रूप में कर अनधिकृत लाभ अर्जित कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here