अग्निवीर के शहीदों को मिलता है 1 करोड़ का मुआवजा- राजनाथ सिंह 

0
85

अग्निवीर के शहीदों को मिलता है 1 करोड़ का मुआवजा- राजनाथ सिंह

 

अग्निवीर भर्ती का मामला चुनाव के समय भी खूब उछला। इंडी गठबंधन के नेता तो चुनाव प्रचार के दौरान यह दावा करते रहे कि उनकी सरकार आएगी तो इस योजना को फाड़कर डस्टबिन में फेंक दिया जाएगा। ऐसे में लोकसभा में सोमवार को एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर सवाल उठाए। जिसका जवाब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया।

राहुल गांधी ने सदन में कहा कि अग्निवीरों को सरकार शहीद का दर्जा नहीं देती, साथ ही उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया जाता। ऐसे में कांग्रेस सत्ता में आएगी तो सेना में भर्ती के लिए जारी इस योजना को हटाएगी। राहुल गांधी ने तो संसद में यहां तक कह दिया कि अग्निवीर सेना की नहीं पीएमओ की स्कीम है। उन्होंने सरकार के लिए अग्निवीरों को ‘यूज एंड थ्रो मजदूर’ बताया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here