सतयुग से पहले भी था एक और युग, भगवान हनुमान ने महाभारत में भीम से किया था वर्णन
इंदौर। वैसे तो सनातन धर्म में चार युग माने गए हैं। ये युग हैं सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलयुग। लेकिन महाभारत में पांच युगों का वर्णन मिलता है। इन युगों के बारे में भगवान हनुमान ने महाबली भीम को बताया था। इसमें उन्होंने सतयुग से पूर्व के भी एक युग का वर्णन किया है। इसके बारे में आपको यहां बताते हैं।
कृतयुग
महाभारत के अनुसार सतयुग से भी पहले कृतयुग था। इस युग में लोग अपने कर्तव्य पूरे करते थे, इसलिए इस युग का नाम कृतयुग पड़ा। कृतयुग में धर्म का ह्रास नहीं होता था और देवता, दानव, गन्धर्व, यक्ष, राक्षस और नाग भी नहीं थे। साथ ही क्रय-विक्रय भी नहीं किया जाता था। किसी में घमंड नहीं था और स्वार्थ के त्याग को ही धर्म माना जाता था।




