भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी में भर्ती, 7 दिन में दूसरी बार हुए एडमिट, हालत स्थिर

0
124

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी में भर्ती, 7 दिन में दूसरी बार हुए एडमिट, हालत स्थिर

 

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सात दिन में दूसरी बार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुधवार रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया। वे फिलहाल डॉक्टर विनीत सुरी के ऑब्जर्वेशन में हैं। उनकी हालत स्थिर है।

26 जून को एम्स में भर्ती किया गया था

इससे पहले 26 जून को उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इस दौरान उन्हें यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि भाजपा के वरिष्ठ नेता का एक छोटा-सा ऑपरेशन हुआ है। अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

भारत रत्न से इसी साल हुए सम्मानित

31 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके घर जाकर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से उन्हें सम्मानित किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृहमंत्री अमित शाह और एम.वेंकैया नायडू मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here