मणिपुर के दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, यहीं से शुरु किया था भारत जोड़ो न्याय यात्रा

0
52
  • ○ मणिपुर के दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, यहीं से शुरु किया था भारत जोड़ो न्याय यात्रा

○कांग्रेस नेता राहुल गांधी आठ जुलाई को मणिपुर दौरे पर जाएंगे। पूर्वोत्तर का यह राज्य पिछले कई महीनों से हिंसा की आग में झुलस रहा है। राहुल गांधी वहां कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले वो हाथरस के दौरे पर गए थे। बीते दिनों हाथरस में बाबा साकार हरि के सत्संग में मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। राहुल उन्हीं के परिजनों को सांत्वना देने हाथरस दौरे पर थे। इस बीच, उन्होंने केंद्र सरकार से पीड़ितों को मिलने वाली राशि को भी बढ़ाने का ऐलान किया था। वहीं, अब राहुल गांधी गुजरात गए हैं। हाथरस और अहमदाबाद के बाद राहुल गांधी ने मणिपुर जाने का ऐलान किया है।

○मणिपुर के थोबल इलाके से ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। राहुल मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इससे पहले, उन्होंने इस मुद्दे को संसद में भी उठाया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here