BCCI के सचिव पद से जल्द इस्तीफा देंगे जय शाह

0
109

BCCI के सचिव पद से जल्द इस्तीफा देंगे जय शाह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। शाह अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन पद का चुनाव लड़ेंगे। यह इस साल नवंबर में होने की संभावना है। फिलहाल इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

आईसीसी इस महीने के अंत में श्रीलंका के कोलंबो अपना वार्षिक सम्मेलन आयोजित करेगी, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए चुनाव एजेंडे में नहीं होगा। लेकिन नए अध्यक्ष का चुनाव नवंबर में किया जाएगा। वार्षिक सम्मेलन 19 से 22 जुलाई तक होगा। शाह अगर इस चुनाव में जीत जाते हैं तो वे आईसीसी के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे। यह पद पिछले चार वर्षों से न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले के पास है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव के समर्थन से यह पद संभाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here