ब्रिटिश संसद में शिवानी राजा ने गीता हाथ में रखकर ली शपथ

0
51

ब्रिटिश संसद में शिवानी राजा ने गीता हाथ में रखकर ली शपथ

यूनाइटेड किंगडम (UK) में हाल ही में हुए चुनावों में लेबर पार्टी ने भारी जीत हासिल की है। 14 साल बाद पार्टी ने 400 से ज्यादा सीटें हासिल कर सत्ता में लौटी है। कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारियां संभाली हैं। अब नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण जारी है। भारतीय मूल की शिवानी राजा ने गीता पर हाथ रखकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

शिवानी राजा ने लीसेस्टर ईस्ट से भारी जीत हासिल की और लेबर पार्टी का गढ़ मानी जाने वाली सीट जीतकर इतिहास रच दिया। बता दें कि शिवानी राजा ने 37 साल बाद यह सीट कंजर्वेटिव पार्टी को जीतकर दी है। शिवानी ने मंगलवार को शपथ ली। जब शिवानी सांसद पद की शपथ ले रही थीं, तो उनके हाथ में भगवत गीता थी। शिवानी ने भगवत गीता अपने हाथों में पकड़कर शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here