ड्रोन से डेंगू के मच्छरों को खोज रहा हेल्थ डिपार्टमेंट

0
49

ड्रोन से डेंगू के मच्छरों को खोज रहा हेल्थ डिपार्टमेंट

स्वास्थ्य विभाग ने इंदौर शहर में बढ़ते डेंगू के मामलों से निपटने के लिए बुधवार को ड्रोन सर्वेक्षण शुरू किया है। भंवरकुआं और विष्णुपुरी इलाकों में सर्वेक्षण किया गया, जिसमें मच्छरों के पनपने के स्थानों का पता चला।

इंदौर जिला मलेरिया अधिकारी डा. दौलत पटेल ने बताया कि 198 स्थानों पर खुली पानी की टंकी की पहचान ड्रोन से की गई। अब टीम इन क्षेत्रों में जाकर रहवासियों से टंकियों को ढंकने के लिए आग्रह करेगी। साथ ही इन स्थानों पर लार्वा को खत्म करने के लिए ड्रोन से छिड़काव किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here