न OTP, ना Call, सीधे बैंक से निकाल लेगा आपका पैसा

0
68

न OTP, ना Call, सीधे बैंक से निकाल लेगा आपका पैसा

बिना किसी ओटीपी या कॉल के बैंक खातों से पैसे गायब होना संभव हो गया है। साइबर अपराधियों ने ऐसे तरीके विकसित किए हैं, जिनके माध्यम से वे बिना किसी ओटीपी की आवश्यकता के बैंक खातों से पैसे चुरा सकते हैं। आमतौर पर हमें सतर्क रहने और ओटीपी को साझा न करने की सलाह दी जाती है, ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके। लेकिन अब स्कैमर्स ने नई तकनीकों का उपयोग कर बैंक खातों से पैसे निकालने का जुगाड़ बना लिया है।

साइबर अपराधी अब बिना किसी ओटीपी के बैंक खातों से पैसे चुरा रहे हैं। वे लैंड रिकॉर्ड वेबसाइट पर जाकर लोगों के लैंड रिकॉर्ड से जानकारी निकालते हैं, फिर फर्जी अंगूठे के निशान बनाकर नकली आधार कार्ड तैयार करते हैं। इसके बाद वे बैंक में जाकर आसानी से पैसे निकाल लेते हैं, और खाताधारक को इसकी खबर भी नहीं होती। न तो ये अपराधी किसी को कॉल करते हैं और न ही ओटीपी मांगते हैं। उनकी चालाकी और स्कैम की जटिलता देखकर पुलिस भी आश्चर्यचकित है।

ऐसे में सबको सतर्क रहने की जरूरत है। आइये कुछ जरुरी टिप्स जानते हैं, जो आपको साइबर ठगी से बचाएगा

मजबूत पासवर्ड: अपने सभी खातों के लिए अलग-अलग और कठिन पासवर्ड का उपयोग करें।

दो-स्तरीय प्रमाणीकरण: जहां भी संभव हो, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (2FA) का उपयोग करें।

अपडेटेड सॉफ़्टवेयर: अपने ऑपरेटिंग सिस्टम, एंटीवायरस और अन्य सॉफ़्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट रखें।

सार्वजनिक वाई-फाई से बचें: बैंकिंग या अन्य संवेदनशील कार्यों के लिए सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग न करें।

सुरक्षित वेबसाइट्स: ऑनलाइन शॉपिंग या बैंकिंग करते समय, सुनिश्चित करें कि वेबसाइट HTTPS से शुरू होती है।

फिशिंग ईमेल से सावधान: अनजान स्रोतों से आए ईमेल के लिंक या अटैचमेंट्स पर क्लिक न करें।

व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें: सोशल मीडिया या अनजान वेबसाइट्स पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here