ISRO: 2035 तक होगा भारत का स्पेस स्टेशन

0
153

ISRO: 2035 तक होगा भारत का स्पेस स्टेशन

ISRO: अंतरिक्ष के क्षेत्र में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) लगातार तरक्की कर रहा है। सरकार ने भारत का अपना स्पेस स्टेशन बनाने पर जोर दिया है। इसरो ने इस पर काम शुरू कर दिया है। नेशनल लेवल कमेटी की बैठक में 2035 तक स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह बात इसरो के पूर्व चेयरमैन और आईआईटी इंदौर के चेयरमैन डॉ. के. सिवन ने कही है। आईआईटी इंदौर के कनवोकेशन सेरेमनी के मौके पर पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में इसरो कई मिशन पर एक साथ काम कर रहा है। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग के बाद चंद्रयान मिशन तेजी से प्रगति कर रहा है। इसरो ने चंद्रयान-4 पर भी काम शुरू कर दिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here