पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

0
89

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी के उप नेता, मुख्य सचेतक व दो अन्य सचेतको की नियुक्ति की है। इस संबंध में रविवार को पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक जानकारी दी। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि लोकसभा में गौरव गोगोई को उप नेता नियुक्त किया गया है। गौरव गोगोई असम से लोकसभा सांसद और पूर्व सांसद तरुण गोगोई के बेटे हैं। वहीं, सांसद कोडिकुन्निल को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाया है। वेणुगोपाल के मुताबिक मनिकम टैगोर और डॉ. जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए उपनेता, मुख्य सचेतक और दो सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है।

18वीं लोकसभा में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में उप नेता गौरव गोगोई समेत कांग्रेस पार्टी की यह पूरी टीम काम करेगी। कांग्रेस का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस व इंडी गठबंधन के अन्य दल लोकसभा में लोगों के मुद्दों को ऊर्जावान ढंग से उठाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here