भक्तों को भगवान महाकाल के 40 मिनट में होंगे दर्शन
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 22 जुलाई से सावन मास की शुरुआत होगी। राजाधिराज महाकाल भक्तों के लिए आम दिनों की अपेक्षा एक से डेढ़ घंटा पहले जागेंगे। प्रत्येक रविवार को रात 2.30 बजे तथा सोमवार से शनिवार तक रात तीन बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी।
मंदिर की परंपरा अनुसार, सावन-भादो मास में हर सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। प्रत्येक शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन होगा। नौ अगस्त को नागपंचमी महापर्व मनेगा। इस दौरान देश-विदेश से हजारों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचेंगे
।




