उज्जैन का नाम प्लास्टिक रिप्रोसेसिंग में ऊपर

0
108

उज्जैन का नाम प्लास्टिक रिप्रोसेसिंग में ऊपर

नईदुनिया। प्लास्टिक रिप्रोसेस उद्योग में उज्जैन की स्थिति मध्यप्रदेश में सर्वोच्च पायदान पर है, बावजूद यहां प्लास्टिक उत्पादों की जांच के लिए लैबोरेट्री नहीं है। उत्पादों की जांच कराने उद्यमियों को हमेशा की तरह अब भी भोपाल दौड़ना पड़ रहा है। क्योंकि वहीं के सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ प्लॉस्टिक इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलाजी में जांच की सुविधा है। उद्यमी उज्जैन में लैब खोलने के लिए कई बार आवाज उठा चुके हैं मगर सुनवाई आज तक न हुई। यही पीड़ा उज्जैन में तेजी से बढ़ रहे फूड और टेक्सटाइल उद्योग के उद्यमियों की भी है।

लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी अतीत अग्रवाल और राजेश गर्ग का कहना है कि उज्जैन में 70 से अधिक प्लास्टिक रिप्रोसेस उद्योग है। इतने ही पावरलूम संचालित है। प्लास्टिक और टेक्सटाइल उत्पादों की जांच के लिए कई बार लैबोरेट्री खुलवाने की मांग अफसरों से लेकर मंत्री, मुख्यमंत्री से की मगर मांग मंजूर न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here