उज्जैन में सिंहस्थ के लिए तैयार किए जा रहे हजारो मीटर लंबे घाट

0
51

उज्जैन में सिंहस्थ के लिए तैयार किए जा रहे हजारो मीटर लंबे घाट

भोपाल। वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के लिए क्षिप्रा नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों पर 29 हजार मीटर लंबे घाटों का निर्माण किया जा रहा है। घाटों में सभी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पत्थर भी विशेषज्ञों से परामर्श लेने के बाद लगाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं को व्यापक अध्ययन और शोध के बाद कार्य योजना तैयार कर क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। क्षिप्रा के जल को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कान्ह नदी के डायवर्सन, कान्ह नदी पर 11 बैराजों और क्षिप्रा नदी पर 18 बैराजों का निर्माण इंदौर, उज्जैन और देवास जिले में प्रस्तावित हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here