RR और SOG ने किया एक आतंकी ढेर

0
101

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। इस आतंकी ने शौर्य चक्र से सम्मानित वीडीसी पुरुषोत्तम के घर हमला किया था। फिलहाल मुठभेड़ अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि राजौरी जिले के सुदूर गांव खवास में सेना पिकेट पर आतंकी हमले को विफल कर दिया तो आतंकियों ने यहां हमला कर दिया है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी भी घायल हो गया है। इसके साथ ही एक वीडीसी सदस्य भी घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
अलसुबह आतंकियों ने भारतीय सेना के एक पिकेट पर हमला कर दिया। इसके बाद जब मोर्चो संभाला तो पुरुषोत्तम लाल के घर पर हमला कर दिया। इन्हें हाल ही में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। अलसुबह यह हमला करीब चार बजे गुंडा गांव में हुआ था। इसके बाद ही मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here