नेपाल में भूस्खलन के कारण नदी में डूबी बसें

0
50

नेपाल में गत 12 जुलाई को भूस्खलन के कारण कुछ बसें नदी में बह गयी थी और उसके बाद से अब तक 25 यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 37 अन्य लापता हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बसों में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या पहले 65 बताई गई थी, लेकिन सत्यापन के बाद इसे संशोधित कर 62 कर दिया गया। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने कहा, “तीन यात्री तैरकर नदी से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि 25 के शव बरामद किए गए हैं।”
उन्होंने बताया कि अन्य लोगों और दो बसों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि नेपाली सुरक्षा बल और 12 सदस्यीय भारतीय दल तलाशी अभियान चला रहे हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, 10 जून को मानसून का शुरू होने के बाद से नेपाल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में लगभग 130 लोग मारे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here