सूडान में महिलाओं के नर्क से हालात

0
49

सूडान इन दिनों गृहयुद्ध की आग में जल रहा है। यहां की सेना का सामना अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स है। ऐसे में वहां खाने-पीने के सामान का संकट खड़ा हो गया है। पिछले कई माह से यह युद्ध जारी है और आरएसएफ ने कई इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया है। इसी बीच द गार्जियन ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है, जिसमें महिलाओं की स्थिति को बताया गया है।
द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि महिलाओं को खाने के लिए आरएसएफ सैनिकों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यहां महिलाओं को एक लाइन में खड़ा कर दिया जाता है और सैनिक अपनी पसंद की महिला के साथ जबरन संबंध बनाते हैं। इसके बदले में उल्‍हें खाना दिया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार मना करने पर महिलाओं के साथ हिंसा की जाती है।
महिलाओं ने कही ये बात
महिलाओं के हवाले से द गार्जियन ने बताया कि सेना ने शहर की उन फैक्ट्रियों पर हमले किए, जहां खाद्य सामग्री का भंडारण किया जाता है। ऐसे में शहर में खाद्य संकट पैदा हो गया है। सैनिकों ने न सिर्फ इन फैक्ट्रियों पर कब्जा जमाया, बल्कि खाली पड़े घरों पर भी कब्जा कर लिया।
ऐसे हैं हालात
महिलाओं के अनुसार, खाने की कमी होने पर वे फैक्ट्रियों में जाती है। यहां सैनिकों द्वारा खाना देने के बदले में उनसे संबंध बनाने की मांग की जाती है। महिलाओं ने बताया कि उन्‍हें पहले एक लाइन में खड़ा किया जाता है, जिसके बाद सैनिक अपनी पसंद की महिला की साथ संबंध बनाते हैं। इसके अलावा खाली पड़े घरों में प्रवेश के बदले भी उनसे संबंध बनाने की मांग की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here