शाहरुख खान को हुआ मोतियाबिंद, 1 आंख का हुआ इलाज

0
52

शाहरुख खान को हुआ मोतियाबिंद, 1 आंख का हुआ इलाज
बॉलीवुड के किंग खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। शाहरुख खान की आंखों में मोतियाबिंद हो गया है। जिस वजह से वह काफी परेशान चल रहे हैं। उनकी आंखों का ट्रीटमेंट चल रहा है। 29 जुलाई को उनकी आंखों को सर्जरी हुई है, लेकिन यह सर्जरी ठीक से नहीं हो पाई, जिसकी वजह से वह अमेरिका जा रहे हैं। अब इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।
शाहरुख खान 30 जुलाई मंगलवार को आंख के ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जा रहे हैं। वह काफी समय से अपनी आंख को मुंबई के बड़े हॉस्पिटल में दिखा रहे थे तब उन्हें मोतियाबिंद का पता चला। शाहरुख को दोनों आंख में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने एक आंख का ट्रीटमेंट तो भारत में करवा लिया और दूसरी आंख का ट्रीटमेंट अमेरिका में करवाएंगे।
शाहरुख खान की नई फिल्म किंग की अनाउंसमेंट हो चुकी है। वह जल्द अपनी नई फिल्म लेकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे। इससे पहले वो सारे जरूरी काम खत्म करना चाहते हैं। वहीं, खबर है कि आंखों की सर्जरी के बाद एक्टर भारत नहीं आएंगे। वह 7-8 अगस्त को स्विट्जरलैंड जाएंगे। हालांकि यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि शाहरुख वहां पर्सनल काम से जा रहे हैं या फिर किसी प्रोफेशनल वजह से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here