असम के नलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक सरमा ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ी 

0
84

असम के नलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक सरमा ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ी

असम के नलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक सरमा ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। अशोक सरमा एक सप्ताह के भीतर कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी में हैं। आरएसएस स्वयंसेवक सरमा भाजपा के साथ तीन दशक से जुड़े थे। उन्होंने 2016 में नलबाड़ी सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। 2021 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के करीबी सहयोगी जयंत मल्ला बरुआ को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा गया था।

मल्ला बरुआ को तीन साल पहले हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली कैबिनेट में भी मंत्री बनाया गया था। इस बीच, अशोक सरमा ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में जयंत मल्ला बरुआ ने उनका बार-बार अपमान किया। उन्होंने कहा कि नलबाड़ी में मुझे टिकट नहीं मिला, लेकिन मैंने कभी पार्टी के खिलाफ बगावत नहीं की। मैं बस चाहता था कि मल्ला बरुआ, जो पार्टी में मेरे जूनियर हैं, मुझे सम्मान दें। जब असम में पार्टी की कोई संभावना नहीं थी, मैं तब भाजपा के लिए काम कर रहा था। अब मुझे पार्टी के अच्छे दिनों में पार्टी छोड़नी पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here