मध्य प्रदेश के 3 जिलों में होगा पौधरोपण

0
88

मध्य प्रदेश के 3 जिलों में होगा पौधरोपण

अंडमान निकोबार आइलैंड की वन भूमि डिनोटिफाई करने के बदले मध्य प्रदेश के तीन जिलों में पौधरोपण किया जाएगा। प्रदेश के देवास, कटनी एवं रायसेन जिले की 1405 हेक्टेयर वन भूमि पर वैकल्पिक पौधारोपण होगा। अंडमान निकोबार आईलैंड में पूरी भूमि ही वन क्षेत्र है, जिससे वहां नियमानुसार कैम्पा फंड से वैकल्पिक पौधरोपण के लिए कोई अन्य भूमि ही उपलब्ध नहीं है।

आईलैंड के विकास की परिषद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गठित है और वहां सामरिक रणनीति के हिसाब से निर्माण कार्य होने हैं। इसी कारण से मप्र के इन तीन जिलों के बिगड़े वन क्षेत्रों में वैकल्पिक पौधरोपण होगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपये आईलैंड प्रशासन द्वारा मप्र के वन विभाग को कैम्पा फंड से दिए जाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here