महादान के समान है हरियाली तीज पर इन 8 चीजों का दान

0
93

महादान के समान है हरियाली तीज पर इन 8 चीजों का दान
हरियाली तीज पर इन चीजों का करें दान
hariyali teej dan 2024: मान्यता है कि सावन शुक्ल तृतीया व्रत रखने वाली महिलाओं पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा बरसती है। इससे उन्हें सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है। पति को लंबी उम्र मिलती है। महिला को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही पूजा अर्चना से बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। साथ ही इससे पति-पत्नी के रिश्तों में प्यार बढ़ता है। इस दिन ये दान महादान के समान है।
मान्यता के अनुसार हरियाली तीज के दिन व्रत पूजा के बाद सुहागिन महिलाओं को किसी व्यक्ति को चावल दान करना चाहिए। इससे घर में सुख संपत्ति बढ़ती है और अक्षय पुण्यफल मिलता है।
हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद विवाहित महिलाओं को गेहूं और अन्य अन्न का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन गेहूं दान स्वर्ण दान के समान है। गेहूं की जगह आटे का भी दान किया जा सकता है। इस अन्न दान से जीवन के कष्ट कट जाते हैं।
हरियाली तीज के दिन सुहागिनें नए वस्त्र धारण करती हैं और इस व्रत पर वस्त्र दान शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाओं को किसी ब्राह्मण या पुजारी को वस्त्र दान करना चाहिए।
हरियाली तीज के दिन सुहागिनें 16 श्रृंगार करती हैं। इसलिए इस दिन किसी जरूरतमंद, सास या घर की सबसे बड़ी सुहागिन महिला को वस्त्र, सिंदूर, चूड़ी, बिंदी जैसी 16 श्रृंगार की वस्तु दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। जीवन में प्रेम और खुशियां आती हैं।
हरियाली तीज के दिन फलों और मिठाई का दान भी शुभ होता है। इस दिन पांच तरह के फलों को उड़द या चने की दाल, मिठाई गरीबों और जरूरतमंदों को दान करनी चाहिए। इससे दानदाता के घर में सुख संपत्ति का वास रहता है।
इस दिन खीरे का दान पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास लाता है।
सावन शुक्ल तृतीया के दिन किसी जरूरतमंद या पुजारी को धन दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे दंपती के जीवन में धन धान्य की कमी नहीं रहती है।
हरियाली तीज के दिन जरूरतमंद को बर्तन दान करना भी शुभ होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here