दुर्ग के दो भाईयों की रातों-रात बदली जिंदगी तो ACB-EOW को हुआ शक

0
105

दुर्ग के दो भाईयों की रातों-रात बदली जिंदगी तो ACB-EOW को हुआ शक
पुलिस ने छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग में छापामार कार्रवाई कर महादेव सट्टा एप से जुड़े दो सगे भाइयों, यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जब्त किए गए मोबाइल से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। आरोपित यामंत दो वर्ष से दुबई में रहता था। यह महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का करीबी बताया जा रहा है।
आरोपी यामंत ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह पूर्व में दुबई में रहकर महादेव सट्टा एप चलाने का काम करता था। वहां से लौटने के बाद वह छत्तीसगढ़ में काम कर रहा था। यामंत के पास से यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) का आई कार्ड मिला है। कार्ड की वैधता 16 नवंबर 2022 से 15 नवंबर 2024 तक की है। ओमप्रकाश भी पूर्व में महादेव सट्टा एप संचालित करने यूएई में रहता था।
एसीबी-ईओडब्ल्यू कर रही जांच
महादेव सट्टा की जांच कर रही एसीबी-ईओडब्ल्यू को सबसे पहले दोनों भाईयों के बड़े लेन-देन का पता चला। उनके माध्यम से होने वाले पैसों का ट्रांजेक्शन देखकर ही पड़ताल की गई। सीधा लिंक सौरभ चंद्राकर से मिलने के बाद ईओडब्ल्यू और रायपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से उनकी तलाश शुरू की थी। इस मामले में कुछ और लोगों का नाम सामने आया है। उन्हें ट्रैक किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि इसमें जल्द कुछ लोगों की गिरफ्तारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here