मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की यात्रा को सुविधाओं से भर देगी वंदे भारत ट्रेन

0
46

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की यात्रा को सुविधाओं से भर देगी वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में की थी। यह देश की पहली सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन है। वंदे भारत सामान्य ट्रेन के मुकाबले काफी अलग है। इसके सभी कोच में आधुनिक सुविधाएं जुटाई गई हैं और यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए कई बातों का ध्यान रखा गया है।
फिलहाल देश के करीब 40 रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जिसमें मध्य भारत के भी तीन रूट्स शामिल है। फिलहाल यह ट्रेन भोपाल से जबलपुर, इंदौर से भोपाल और नागपुर से बिलासपुर से चलाई जा रही है। यहां आपको उन रूट्स की जानकारी देते हैं, जहां वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है।
यह ट्रेन भोपाल से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर शाम 7:50 बजे जबलपुर पहुंचती है। चार घंटे में यह ट्रेन 569 किमी का सफर तय करती है। मंगलवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं किया जाता।
भोपाल से जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत अक्‍टूबर 2023 में की गई थी। इस ट्रेन में यात्रा के लिए चेयर कार के टिकट का किराया 1055 रुपये और ईसी कैटेगरी के लिए किराया 1880 रुपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here