मधयप्रदेश पुलिस ने 39 लोगों के मोबाइल खोजे, सबको बुलाकर लौटाये

0
76

मधयप्रदेश पुलिस ने 39 लोगों के मोबाइल खोजे, सबको बुलाकर लौटाये

इंदौर। पुलिस ने 39 लोगों का राखी का उत्साह दोगुना कर दिया। महीनों पहले गुम मोबाइल शनिवार को लौटा दिए। गुम मोबाइल को ढूंढने के लिए बिहार,महाराष्ट्र,कर्नाटका और उप्र सहित अन्य राज्यों में मशक्कत करना पड़ी।

 

एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई थी। तकनीक के जानकार पुलिसकर्मियों की टीम लगातार सर्च कर रही थी।

 

 

जैसे ही मोबाइल की लोकेशन प्राप्त हुई जवानों ने संपर्क कर लिया। शुक्रवार को आवेदकों को काॅल कर कार्यालय बुलाया और सभी को मोबाइल लौटाए तो चेहरे खिल उठे।

 

कई आवेदक ऐसे थे जिनके साथ लूट और चोरी की घटनाएं हुई थी। पुलिस ने कायमी में कंजूसी की और सिर्फ आवेदन लेकर रवाना कर दिया। पुलिस ने ऐसे भी मोबाइल ढूंढे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here