प्रधान डाकघर में सीबीआई की रेड

0
37

प्रधान डाकघर में सीबीआई की रेड
बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में सीबीआई टीम ने आठ घंटे से अधिक तक छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने डाकघर में तैनात सेवानिवृत्त कर्मचारियों से पूछताछ की, साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त कर लिए। सीबीआई की टीम ने 2016 से लेकर अब तक के सभी कर्मचारियों से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की।
सीबीआई की छापेमारी के तुरंत बाद ही डाकघर के अधीक्षक ने खुद को गोली मार ली और गोली लगने के बाद उसकी मौत हो गई है। सुसाइड के पहले टीपी सिंह ने सुसाइड नोट ग्रुप पर डाला, जिसमें दफ्तर के कई लोगों को सुसाइड का जिम्मेदार बताया है।
सीबीआई ने डाकघर के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की शिकायत के बाद जांच की। सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अपनी शिकायत में डाकघर के अधिकारियों पर भ्रमण भत्ते के बिल पास न करने और पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इसके अलावा बताया यह भी जा रहा है कि डाक अधीक्षक द्वारा कर्मचारियों से सारे कामों के लिए रिश्वत मांगी जाती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here