आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल शीर्ष सेंट्रल बैंकर चुने गए

0
48

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल शीर्ष सेंट्रल बैंकर चुने गए
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका स्थित ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका की ओर से लगातार दूसरे वर्ष वैश्विक स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर (सेंट्रल बैंकर) का दर्जा दिया गया। आरबीआई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि लगातार दूसरे वर्ष, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड्स 2024 में ‘ए+’ रेटिंग दी गई है।”
शक्तिकांत दास को तीन केंद्रीय बैंक गवर्नरों की सूची में शीर्ष पर रखा गया है, जिन्हें ए+ रेटिंग दी गई है। ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका के एक बयान के अनुसार, मुद्रास्फीति नियंत्रण, आर्थिक विकास लक्ष्यों, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता के लिए ए से एफ तक के पैमाने पर ग्रेड दिए जाते हैं।
ग्रेड ‘ए’ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है, जबकि ‘एफ’ पूरी तरह से विफलता के लिए दिया जाता है। डेनमार्क के क्रिश्चियन केटल थॉमसन, भारत के शक्तिकांत दास और स्विट्जरलैंड के थॉमस जॉर्डन को केंद्रीय बैंकरों की ‘ए+’ श्रेणी में स्थान दिया गया है।
ग्लोबल फाइनेंस का वार्षिक सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड उन बैंकर्स को सम्मानित करता हैं जिनकी रणनीतियों ने मौलिकता, रचनात्मकता और दृढ़ता के माध्यम से अपने साथियों को पीछे छोड़ दिया। इन बैकरों ने अपने प्रमुख हथियार उच्च ब्याज दरों का इस्तेमाल किया। इनके ठोस प्रयासों से की मदद से दुनिया भर के देशों में महंगाई दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here