मध्य प्रदेश में महू के करीब चोरल में निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिरी

0
147

मध्य प्रदेश में महू के करीब चोरल में निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिरी

महू। महू तहसील समीप ग्राम चोरल में शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिर गई। इसमें 5 मजदूर दब गए थे।इनके शव निकाल लिए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहले जेसीबी नहीं पहुंचने से मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका था। बाद में जेसीबी मौके पर लाई गई। मजदूरों को के शवों को मलबे से निकाल ल‍िया गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

छत के नीचे सोए थे मजदूर

जानकारी म‍िली है कि सभी मजदूर छत के नीचे ही सोए हुए थे। इंदौर कलेक्‍टर आशीष स‍िंंह के अनुसार मलबे में 5 मजदूर दबे हैं। शव निकाल लिए गए हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीण एसपी हित‍िका वासल के अनुसार 5 मजदूरों के शव निकाल लिए गए हैं। मलबा हटाया जा रहा है। अभी मृतक मजदूर के नाम पवन, हरिओम, रमेश, गोपाल, राजा निवासी राऊ पता चले हैं। यह भी जानकारी मिली है कि दो मजदूर इंदौर, दो शाजापुर और एक राजस्‍थान निवासी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here