छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर-कांकेर सीमा पर जवानों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्‍सली ढेर

0
37

छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर-कांकेर सीमा पर जवानों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्‍सली ढेर
नारायणपुर। छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में तीन नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।
जवानों का एक दल गुरुवार की सुबह सर्चिंग पर निकला था। इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने नक्‍सलियों का मुंह तोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ की शुरुआत सुबह से हुई और रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।
वानों की जवाबी कार्रवाई में तीन नक्‍सली ढेर हो गए हैं। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच की स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना की विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन मुठभेड़ की स्थिति की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग और ऑपरेशन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here