चुनाव आयोग ने बदलीं तारीखें

0
122

चुनाव आयोग ने बदलीं तारीखें
हरियाणा में 5 अक्‍टूबर को विधानसभा के लिए मतदान होगा। परिणाम 8 अक्‍टूबर को घोषित किए जाएंगे। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने हरियाणा के लिए मतदान दिवस को 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है। इसके अनुसार जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना दिवस को 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है|
चुनाव आयोग के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है, जिन्होंने अपने गुरु जम्भेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव समारोह में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here