पेरिस पैरालम्पिक में निषाद और कथुनिया को पदक जीतने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

0
80

पेरिस पैरालम्पिक में निषाद और कथुनिया को पदक जीतने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस पैरालम्पिक- 2024 में पुरुष हाई जंप टी47 स्पर्धा में निषाद कुमार और पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56 स्पर्धा में योगेश कथुनिया को रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि दोनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अटूट लगन, दृढ़ता एवं प्रतिबद्धता का परिचायक है, जो प्रत्येक भारतीय खेल प्रतिभा के लिए प्रेरणादायक है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन खिलाड़ियों के समर्पण एवं दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों को निषाद और कथुनिया पर गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय खिलाड़ियों से भविष्य में भी सफलता प्राप्त करते रहने की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here