प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर जाएंगे

0
102

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर जाएंगे
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी की जमशेदपुर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के बाद चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा झारखंड के एक लाख 13 हजार से अधिक लाभार्थियों के खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त भेजी जाएगी।
झारखंड के अलावा देश के अन्य राज्यों के लाभार्थियों के खातों में भी किस्त की राशि जमा की जाएगी। प्रधानमंत्री वंदे भारत रेलगाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी जमशेदपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here